आजसू की तीसरी सूची जारी, पार्टी ने डुमरी से यशोदा देवी पर जताया भरोसा

डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो से बेबी देवी और जेएलकेएम के युवा नेता एवं पार्टी अध्यक्ष जयराम महतो ने नामांकन किया है.
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. तीसरी लिस्ट में यशोदा देवी का शामिल है. बता दें कि यशोदा देवी झारखंड आंदोलनकारी नेता दिवंगत दामोदर महतो की पत्नी हैं. डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो से बेबी देवी और जेएलकेएम के युवा नेता एवं पार्टी अध्यक्ष जयराम महतो ने नामांकन किया है.


