पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व जैव विविधता पर निर्भर करता है: डॉ रणजीत कुमार सिंह

साहिबगंज : मानव अस्तित्व के लिए खाना, पानी और अन्य बुनियादी चीजें प्रकृति द्वारा ही संभव हैं।ं इसलिए इसके महत्व पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना बेहद जरूरी है। जैव विविधता लोगों की सुरक्षा कैसे करता है, यह जानना जरूरी है और इसके लिए 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की रक्षा में शामिल करना है। ये बातें भू वैज्ञानिक सह राजमहल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहीं।

उन्होंने आज मॉडल कॉलेज, राजमहल में कॉमन स्टूडेंट सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही विश्व जैव विविधता दिवस पर पांच पेड़ लगाकर जैव विविधता को सुरक्षित करने एवं परिस्थितिकी तंत्र को शुद्ध करने का संदेश दिया।

छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए मॉडल कॉलेज राजमहल में सीएससी का उद्घाटन किया गया, जिसमें छात्रों की सुविधा के लिए नामांकन, परीक्षा फॉर्म एवं अन्य छात्रों से संबंधित समस्या का समाधान इस केंद्र के माध्यम से किया जाएगा। स्थानीय लोगों के समस्या को भी आने वाले समय में समाधान इस केंद्र से किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुखिया मेरी लेना टुडू ने कहा कि वे 11 पेड़ महाविद्यालय को देंगी। साथ ही बागवानी कार्यक्रम के तहत मॉडल कॉलेज केंपस हरा भरा हो इसके लिए भी प्रयास करेंगी। इस मौके पर कई गण्यमान्य व्यक्ति व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More