जीएसआइ की टीम ने साहिबगंज की राजमहल पहाड़ियों का किया दौरा

साहिबगंज : भारतीय भू सर्वेक्षण, भारत सरकार के डायरेक्टर रवि कुमार एवं दो जियोलॉजिस्ट सौरभ कुमार एवं जगदीश कुमार ने भू वैज्ञानिक एवं राजमहल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह के साथ राजमहल पहाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। यह दौरा जेमस्टोन, फॉसिल्स एवं अन्य उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारियां जो पृथ्वी से जुड़ीं हैं, उसके बारे में पता करने के लिए था। इसका उद्देश्य राजमहल पहाड़ी के बनने की विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करना है।

इस दौरे का उद्देश्य राजमहल पहाड़ी का अध्ययन कर एएमयू, भू विज्ञान विभाग एवं जीएसआई के माध्यम से राजमहल में बिखरे पड़े 2900 वर्ग किलो मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले फॉसिल्स को चिह्नित करना, उसके लोकेशन, उसकी पहचान, एडिफिकेशन और उसके विभिन्न आयामों का अध्ययन करना है। जिला प्रशासन की ओर से इस अध्ययन यात्रा के समय जीएसआई टीम की सुरक्षा की बात कही गयी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More