अतुल गंगा की टीम ने साहिबगंज में लिया गंगा जल का सैम्पल

 

साहिबगंज : अतुल गंगा की टीम ने मंगलवार की सुबह 7 बजे शहर के ओझा टोली घाट से गंगा जल का सैम्पल कलेक्ट किया। सेवानिवृत्त मेजर जनरल विनोद भट्ट और कमांडर प्रदीप डबराल अपने टेक्निकल असिस्टेंट अंशु और प्रवीण के साथ घाट पहुंचे थे। टीम ने यहां गंगा में डीओबी मीटर से गंगा जल में ऑक्सीजन की जांच की। यहां डीएफओ मनीष तिवारी व भू.वैज्ञानिक डॉ रणजीत सिंह ने अतुल्य गंगा टीम को साहिबगंज में गंगा के पास स्थित लोगों में जागरूकता व इसके लिए किए जा रहे प्रशासनिक प्रयास से अवगत कराया।

सेवानिवृत मेजर जनरल विनोद भट्ट ने बताया कि यहां का डीओबी 230 है। उन्होंने बताया कि अन्य जगहों की तुलना में यहां गंगा स्वच्छ है।

ऋषिकेश से चल कर 2600 किलोमीटर की दूरी बाय रोड तय करते हुए सोमवार को साहिबगंज पहुंचे। अतुल्य गंगा प्रदूषण मैपिंग के तहत अगले 10 साल पूरी गंगा की वाटर सेंपलिंग हर साल कर रही है। टीम ने पिछले साल की रिपोर्ट जल शक्ति मिनिस्ट्री और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को सबमिट कर चुकी है। अतुल्य चाहती है कि अभियान एक जन आंदोलन में बदले और गवर्नमेंट की स्कीम जमीन पर उतर सके। अतुल गंगा एक एक्स सर्विसमैन का एनजीओ है। जिसने ऋषिकेश से साहिबगंज तक 41 वॉटर सैंपल कलेक्ट किए हैं। जल्द ही रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। मौके पर डॉ रणजीत सिंह, राजू अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

डॉ रणजीत कुमार सिंह को गंगा सेंपलिंग किट भी दिया गया है, जिससे वे कॉलेज के छात्रों के साथ गंगा के वॉटर पोल्युएशन मैपिंग करेंगेऔर छात्र टेस्टिंग सीखेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More