झारखंड के प्रभारी डीजीपी एमवी राव पद पर बने रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुई याचिका

Jharkhand DGP MV Rao will continue petition Against his appointmentdismissed in Supreme Court
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के डीजीपी पद पर एमवी राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. ऐसे में एमवी राव डीजीपी पद पर बने रहेंगे. इस संबंध में याचिका में प्रभारी डीजीपी एमवी राव की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने कहा है कि यह सर्विस मैटर से जुड़ा मामला है. इसे जनहित याचिका नहीं माना जा सकता.
इस संबंध में प्रह्लाद सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती दी थी. बुधवार को करीब 15 मिनट तक चली सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका को खारिज करते हुए याचिका को निष्पादित दिया.


