सुदेश महतो ने सिल्ली से किया नामांकन, हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

नामांकन से पूर्व मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक आजसू द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया. पदयात्रा में हिमंता बिस्वा सरमा, सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो समेत एनडीए के कई नेता और भारी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए. 

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने शुक्रवार को सिल्ली विधानसभा सीट के लिए पर्चा दाखिल किया. इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे.

नामांकन से पूर्व मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक आजसू द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया. पदयात्रा में हिमंता बिस्वा सरमा, सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो समेत एनडीए के कई नेता और भारी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More