राज्य में पुनः बनने जा रही है इंडिया गठबंधन की सरकार: केशव महतो कमलेश

अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि मतदाताओं में काफी अच्छा रूझान है. अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इंडिया गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है.
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण मतदान संपन्न होने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि मतदाताओं में काफी अच्छा रूझान है. अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इंडिया गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है.
उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन के विकास कार्यों को लोगों ने काफी सराहा है, जो आज के मतदान के दौरान देखने को मिला. इंडिया गठबंधन के सात गारंटी के उपर लोगों ने भरोसा जताया है और समस्त माताऐं, बहने, बहन, बेटियों ने मंईया सम्मान योजना पर भरोसा जताते हुए बढ़-चढ़कर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि पुनः इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.


