हाइकोर्ट के संज्ञान लेने से कम से कम राज्य सरकार की नींद तो खुली : बाबूलाल मरांडी

रांची : वरिष्ठ भाजपा नेता व झारखंड विधानसभ में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के जरिए कोरोना को लेकर हो रही लापरवाही व लाॅकडाउन के उल्लंघन पर हाइकोर्ट द्वारा संज्ञान लिए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आखिरकार उच्च न्यायालय की पहल पर ही सही, झारखंड सरकार की नींद खुली. कोरोना महामारी में पूरे राज्य में सबसे बड़े हॉटस्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी मामले में न्यायालय के संज्ञान लेने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है. सरकार की लापरवाही जब चरम पर पहुंच गयी, तब अंततः न्यायालय को मामले में दखल देना पड़ा.

काश, यह सरकार न्यायालय के दखल देने से पहले ही सक्रिय हो जाती तो सम्भव है कि राज्य की स्थिति और भी बेहतर होती. कम से कम न्यायालय के संज्ञान लेने पर राज्य सरकार के जग जाने से झारखंड की राजधानी राँची की जनता में अब एक बहुत बड़े संकट से बचने की उम्मीद जग गयी है.

मरांडी ने आगे लिखा है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मैंने पीएम केयर फंड में एक लाख रुपये की राशि का सहयोग दिया है. वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ इस जंग में हर नागरिक के योगदान की जरूरत है. पार्टी के सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं, मेरे शुभचिंतकों और राज्य के, देश के हर नागरिक से मेरी अपील है कि आप भी पीएम केयर फंड में यथाशक्ति राशि का सहयोग देकर इस लड़ाई में सहभागी बनें. हमारे व आपके द्वारा किया गया हर छोटा-बड़ा अंशदान कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा. आप इस फंड में डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, चेक सहित अन्य माध्यमों से अंशदान कर सकते हैं. http://pmindia.gov.in के द्वारा भी आप अपना योगदान दे सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More