SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के बेहतरीन चिकित्सा से कांग्रेस नेता हुबान मलिक के स्वास्थ्य में हुआ अप्रत्याशित सुधार
-1024x614.jpg)
धनबाद: SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में शारीरिक तकलीफ़ और पैर में सूजन के कारण भर्ती कांग्रेस नेता हुबान मलिक की स्वास्थ्य स्थिति अब स्थिर हो गई है. उनका उपचार अस्पताल के बेहतरीन डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है.
SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती होने के बाद मलिक की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए तुरंत चिकित्सा कार्रवाई की गई. डॉक्टरों ने सभी आवश्यक परीक्षण किए और उन्हें उचित दवाएं दी गईं. अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, मलिक की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.
उनके प्रशंसक और समर्थक उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, और अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मलिक की निगरानी लगातार की जा रही थी. अब हुबान मलिक स्वस्थ हैं और समाज सेवा में सक्रिय रहेंगे. इस दौरान, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी अस्पताल में मलिक की कुशल क्षेम लेने एवं मानसिक संबल प्रदान करने पहुँची. उनके प्रशंसकों में उनके जल्द ठीक होने के खबर से खुशी का माहौल है .


