सरायकेला (रांची) : पूर्व मुख्यमंत्री सह खूंटी से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा आज खरसावां पहुंचे। जहां उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान अर्जुन मुंडा हमलावर तेवर में नजर आए। उन्होंने विपक्ष के साथ महागठबंधन को बगैर इंजन वाली ट्रेन बताते हुए कहा कि यह इंजन कभी भी दोखा दे सकती है। उन्होंने महागठबंधन की ओर से साझा घोषणा पत्र जारी नहीं किए जाने पर भी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा इनका कोई एजेंडा नहीं बल्कि किसी भी हाल में सत्ता हासिल करना ही इनका परम उद्देश्य है। उन्होंने विपक्ष पर एक दूसरे के साथ लड़ाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई दूसरे दलों के नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। मौके पर खूंटी से निवर्तमान सांसद कड़िया मुंडा, इचागढ़ विधायक साधु चरण महतो, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव समेत भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थें।