Saraikela News: फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी, चांडिल में टला बड़ा हादसा

सरायकेला-खरसावां: जिला के चांडिल में सोमवार को दोपहर में एक बड़ा हादसा टल गया. इस दुर्घटना के बाद पटरी के क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हो गई है. दुर्घटना में जानोमाल के हताहत होने की किसी की भी जान नहीं गई है.
सरायकेला-खरसावां: जिला के चांडिल स्टेशन के एक नंबर रेलवे फाटक चक्रधरपुर डिवीजन के पास सोमवार की दोहपर 12:15 में चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर जा रही एक मालगाड़ी के पीछे लगी इंजन पटरी से उतर गई. दुर्घटना में जानोमाल का नुकसान नहीं हुआ है.
रेल फाटक के पास दुर्घटना में पटरी हुई क्षतिग्रस्त
दुर्घटना के बाद रेलवे फाटक के पास पटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस वजह से इस रूट पर यातायात प्रभावित हो गया है. दुर्घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. बताया गया कि मालगाड़ी में लोहा प्लेट का रोल लोडेड था. फ़िलहाल इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है.


