शोधार्थी राजमहल पहाड़ी का कर रहे हैं सर्वे

साहिबगंज : दो शोधकर्ता देवेंद्र सिंह और विनय कुमार प्रो आर आनंद, एसोसिएट प्रोफेसर, भूविज्ञान विभाग, आईआईटी आईएसएम, धनबाद व डॉ रणजीत कुमार सिंह भू वैज्ञानिक व राजमहल पहाड़ी के जानकार के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्य करने के लिए राजमहल पहाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रहे हैं।

छात्र तीन दिन के सर्वेक्षण कार्य तहत के लिए मोती झरना, तालझारी, दुथकोल, गंडेश्वरी और राजमहल पहाड़ी के अन्य पहाड़ों का सर्वेक्षण करेंगे। राजमहल ट्रैप के गठन की प्रक्रिया को लेकर अभी भी विवाद है। उनका मुख्य उद्देश्य मैग्मा चैम्बर सिम्युलेटर सॉफ्टवेयर की मदद से मैग्मा के विकास का अध्ययन करना है।

जैसा कि हम जानते हैं कि राजमहल भूवैज्ञानिक के लिए एक प्राकृतिक प्रयोगशाला है और भूविज्ञान, भौतिक और रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अन्य विषयों के छात्र भारत और विदेश से यहां आते हैं। यहां भू.पर्यटन और अन्य विज्ञान के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More