मेदांता हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई करें: सुनील वर्णवाल

जनसंवाद में आए शिकायत की समीक्षा
विभागीय जांच में किडनी ट्रांसप्लांटेशन में गड़बड़ी उजागर
रांची: राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में मरीज राजेश कुमार पासवान के किडनी ट्रांसप्लांटेशन में लापरवाही का आरोप विभागीय जांच में प्रमाणित हो गया है। मुख्यमंत्री जनसंवाद की समीक्षा के क्रम में मंगलवार को CM के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने इस बाबत अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, बल्कि मरीज के इलाज में ली गई पूरी राशि को लौटाने का निर्देश भी दिया है। मरीज के परिजनों ने शिकायत की थी, कि किडनी प्रत्यारोपण करने वाले एक डॉक्टर इस मामले में थाने में दर्ज कराया गया केस वापस लेने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वर्णवाल ने कहा कि यदि डॉक्टर धमकी दे रहे हैं, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो। आज इस क्रम में 21 शिकायतों की समीक्षा सहित अधिकतर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये गये।
जन संवाद में लोहरदगा जिले के भंडरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत 30 कर्मियों के बकाया राशि का आवंटन एक सप्ताह के भीतर रिलीज करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने जामताड़ा के नरेश पहाड़िया की चतुर्थवर्गीय कर्मी के तौर पर सीधी नियुक्ति करके उसे पोर्टल में अपलोट करने का निर्देश दिया। संवाद में लोहरदगा जिले के सेन्हा अंचल में उपमुखिया के निर्वाचन में अनियमितता के आरोप में तत्कालीन अंचल अधिकारी लीली एलोना लकड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति के सदस्य को मानेदय भुगतान करने का निर्देश दिया गया। इस बाबत CM सचिवालय के अपर सचिव रमाकांत सिंह, एआईजी टू डीजीपी शम्स तबरेज के अलावा कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
[URIS id=9499]
फसल बीमा का भुगतान न करने वाली कंपनी पर एक्शन
गुमला के मुरकुंडा गांव के किसानों को 2016-17 में फसल बीमा का भुगतान आज तक नहीं किये जाने पर नाराज वर्णवाल ने कृषि विभाग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया, कि वह बीमा करने वाली एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को तलब करते हुये यह सुनिश्चित करें, कि किसानों को इंश्योरेंस क्लेम का भुगतान ब्याज के साथ जल्द से जल्द प्राप्त हो। उन्होंने इस बाबत बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/deploy-50-miles-of-distance-on-the-highway-ambulance-chief-secretary


