डीएवी निरजा सहाय के प्राचार्य ने छात्रों व अभिभावकों के लिए जारी किया संदेश

रांची : डीएवी निरजा सहाय पब्लिक स्कूल, कांके, रांची के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने कहा है कि आज पूरा विश्व संक्रमण काल से गुजर रहा है. हम सभी को एक साथ मिलकर और नियम का पालन करते हुए कोरोना वायरस का अंत करना है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी निर्णय लिया उनका हमलोगों को सम्मान व पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी के अलावा कोरोना वायरस के खतरे को कम करने का और कोई उपाय नहीं है.

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी ओर से जो भी सहायता हो सके देश के हित में करनी चाहिए. इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं में लगे हुए लोगों के हम आभारी हैं जो लगातार अपने काम में जुटे हैं. साथ ही मीडियाकर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ता भी अपना काम अच्छे से कर रहे हैं.

अभी विद्यालय बंद है लेकिन हमारे शिक्षक घर से ही ऑनलाइन क्लास विगत एक अप्रैल से ही ले रहे हैं. कक्षा एल केजी से बारहवीं तक के सभी बच्चों को रूटीन दे दिया गया है. क्लास आठ बजे सुबह से एक बजे दोपहर तक चलती है. हमारे शिक्षक बच्चों को गृहकार्य भी दे रहे हैं एवं उसकी जांच भी कर रहे हैं. मैं अभिभावकों से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने बच्चों के साथ सुरक्षित रहें, बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें. आप बच्चों को उनकी पढ़ाई में सहायता करें. हमेशा सकारात्मक रहें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More