सैम पित्रोदा ने सिखों का अपमान किया: गुरविंदर

रांची: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा 1984 के सिख दंगों पर दिए गए बयान की कड़ी भत्र्सना करते हुये कहा कि दिल को झकझोर देनेवाले नरसंहार को ‘‘जो हुआ सो हुआ’’ कहकर सिख समुदाय का अपमान किया है। सेठी ने कहा कि दंगा पीड़ितों को कांग्रेसी शासन में न्याय से वंचित रखा गया, लेकिन मोदी सरकार ने इसके लिये एसआईटी गठित की व बदले में कांग्रेस नेताओं को सजा मिलने का आगाज भी हो गया।
[URIS id=8357]

