Ranchi News : मतदाता पुनरीक्षण अभियान में फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, शैलेश सिन्हा ने जताई चिंता

रांची: मतदाताओं के लिए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने बूथ संख्या 76, लोड फास्टर स्कूल, पिस्का मोड़, रांची में आयोजित चुनाव पाठशाला में बीएलए-2 एवं बीएलए के साथ मतदाताओं की समस्याओं की जानकारी ली।

मुख्य चुनाव अधिकारी, भारत सरकार एवं राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार फॉर्म-6 भरवाने की प्रक्रिया के तहत पूर्व में जो कागजात मांगे गए थे, व्यावहारिक रूप से अभी भी उन्हीं कागजातों की मांग की जा रही है, जिससे फॉर्म-6 भरने में काफी कठिनाइयां आ रही हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के वर्तमान निर्देशों के अनुरूप सॉफ्टवेयर अभी सहयोग नहीं कर रहा है। इस मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श होना चाहिए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रह जाए।


