रांची: सीएमडी ने फ्लोरेंस को रनिंग शू देकर सम्मानित किया
रांची: स्पोर्टस कॉमप्लेक्स, खेलगांव, में आहूत सम्मान समारोह में सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह सहित उनकी पत्नी प्रमिला सिंह ने सामूहिक रुप से अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी फ्लोरेंस बारला को टोकन ऑफ लव के रूप में रनिंग शू, स्पोर्टस किट सहित कई अन्य चीजें देकर सम्मानित किया। इस बाबत उनके मुख्य कोच संजय घोष व सहायक कोच आशु भाटिया को भी सम्मानित किया।
गौरतलब है कि जेएसएसपीएस की इस खिलाड़ी ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। इस झारखंड स्टेट स्पोर्टस प्रमोशन सोसाईटी (सीसीएल एवं झारखंड सरकार की संयुक्त पहल) के 338 प्रतिभावान खिलाडियों को प्रबंधन द्वारा 8 से 16 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (समर वेंकेशन) दिया गया है। सीएमडी सीसीएल शिक्षक के रूप में सभी कैडेट्स से वर्तालाप कर ये सलाह दी कि आप सभी को फ्लोरेंस बारला जैसा बनना है, जिसके लिए सभी को कड़ी मेहनत, समय पर खान- पान, गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई, समय पर सोना, स्वाच्छ ता पर ध्यान, मनोरंजन एवं माता- पिता को संपूर्ण आदर करने के साथ अनुशासन का पालन करना अति आवश्यक है।
[URIS id=9499]
श्री सिंह ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभा के धनी हैं और अपने कोच के मार्गदर्शन में अंतरर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त करने में सक्षम हैं। उन्होंने कैडेट्स के अभिभावक से आग्रह किया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने बच्चों को प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए प्रेरित करें व उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। इस अवसर पर खेल अकादमी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जितेंद्र तिवारी, एलएमसी के सदस्य राजेश जैसवाल, श्रीकांत पुरवार, विभिन्न खेलों के कोच एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/prime-minister-gave-yoga-identity-across-the-world-raghuvar


