पारा शिक्षकों पर पुलिसिया कार्रवाई निंदनीय: डॉ. लंबोदर महतो

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो ने पुलिस द्वारा पारा शिक्षकों पर की जा रही दनात्मक कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा बेहतर यही होता कि राज्य सरकार पारा शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर अपना सकारात्मक रुख दिखाती, बजाय इसके पुलिसिया कार्रवाई करना घोर निंदनीय है।
डॉ महतो ने कहा पारा शिक्षकों कि तकलीफों को जानने और समझने की जरूरत है और जब तक इस तरह का प्रयास नहीं होगा पारा शिक्षकों के साथ अन्याय है। पुलिस द्वारा पारा शिक्षकों को गिरफ्तारी न्याय संगत नहीं है। इस तरह के कार्य से राज्य सरकार को बचना चाहिए। दनात्मक कार्रवाई से यह समझना की पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत नहीं रहेंगे तो यह भूल है।
[URIS id=4465]
इससे पारा शिक्षकों सहित आमजनों में भी रोष बढ़ेगा, इस लिहाज से पारा शिक्षकों की मांगों की पूर्ति की दिशा में अपनी सोच एवं समझदारी दिखानी चाहिए। डॉ महतो ने कहा कि पारा शिक्षक विगत 15 वर्षों से दूरदराज गांवों में शिक्षा का दीप जलाने का काम कर रहे हैं। पारा शिक्षक विपरीत परिस्थिति में रहकर कम मानदेय पर काम करने को विवश हैं।
इस बात को समझना और जानना चाहिए ना कि पारा शिक्षकों पर अव्यावहारिक तरीके से पुलिसिया कार्रवाई की जानी चाहिए।


