ऑनलाइन खतियान में जाति के कॉलम में सुधार का मुंडा समाज ने मुख्यमंत्री से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ऑनलाइन खतियान में जाति सुधार की मांग करता मुंडा समाज का प्रतिनिधिमंडल।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम के स्थान पर ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ अंकित है। इसके कारण संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम की गलत प्रविष्टि में सुधार कराते हुए ‘स्वासी’ के स्थान पर ‘मुंडा’ दर्ज कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक विकास मुंडा मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More