केंद्रीय मंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते केंद्रीय व राज्य के मंत्री।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केंद्रीय मंत्री, मंत्री, विधायक, महापौर, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम लोग नेमरा पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान नेमरा गांव में शोक और संवेदना का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की महापौर रोशनी खलखो, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी तथा बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार शामिल रहे।

इनके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और झारखंड लोक सेवा आयोग के अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी, टाटा समूह के अधिकारी, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान श्री गुरु सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More