उचित मूल्यों पर दवा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: मेडूवा

रांची: राजधानी में दवा कंपनी मेडूवा ने गुरुवार को प्रेस-वार्ता का आयोजन किया। कंपनी के निदेशक अविनाश कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुआ कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं को उचित मूल्यों में उपलब्ध करवाना एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना कंपनी की प्राथमिकता है। मार्केटिंग के लिए युवकों को कंपनी मौका देगी एवं जरुरत पड़ने पर निःशुल्क ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।

निदेशक ने कंपनी की लॉन्चिंग के बारे में कहा कि इसकी लॉन्चिंग झारखंड से की जाएगी क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ रांची से हुआ था। इसके अलावे उन्होंने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेडूवा 25 से ज्यादा प्रोडक्ट के साथ बाजार में आएगी।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक मंडल के अन्य सदस्य विनोद सिंह, करण मोहन, पंकज कुमार के साथ कंपनी के अन्य अधिकारी और सहयोगी भी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More