जेएमएम ने किया अपने प्रत्याशियों की घोषणा

  • दुमका से शिबू, जमशेदपुर से चंपई, गिरिडीह से जगरनाथ और राजमहल से विजय को मिला टिकट
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने़ अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हर बार की तरह फिर इस बार दुमका से गुरूजी को ही पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जबकी जमशेदपुर से चंपई सोरेन, गिरिडीह से जगरन्नाथ महतो और राजमहल से विजय हांसदा को झामुमो ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके अलावे झारखंड मुक्ति मोर्चा ओड़ीसा,  पश्चिम बंगाल एवं बिहार से भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। बुधवार को मोर्चा के केंद्रिय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य एवं महासचिव विनोद पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी मीडिया को दी। भट्टाचार्य ने कहा कि यह चुनाव देश के संविधान को बचाने के लिए, आदिवासी- मूलवासी के अस्तित्व को बचाने के लिए यह एक महत्वपुर्ण चुनाव है।

देखें लिस्ट
झारखंड
दुमका- शिबू सोरेन सोरेन
जमशेदपुर- चम्पई सोरेन
गिरिडीह- जगरनाथ महतो
राजमहल- विजय हांसदा
ओड़ीसा
मयूरभंज- अंजली सोरेन
पश्चिम बंगाल
रायगंज- संताप हांसदा
मालदा उत्तर- जोसफ किस्कु
मादला दक्षिण- सुरेश चंद्र सरकार
बालुघाट- नरेन टुडु
आसनसोल- नालनी बेगम
बांकुडा- विप्लव मरांडी
पुरूलिया- दिनेंदु महतो
झारग्राम- कमल बास्के
विरभुम- शिवरतन षर्मा
बिहार
कटिहार- जावेद हसन
पूर्णिया- मंजू मुर्मू
किषनगंज- सुकल मुर्मू
बांका- राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More