राजधानी में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी का महोत्सव

रांची: जगत जननी माता सीता का जन्म उत्सव आज झारखंड में काफी धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी को प्रतिवर्ष पारंपरिक तौर पर मनाया जाता है। माता सीता मिथिला समेत पूरे विश्व में नारी सशक्ति के प्रतीक के रूप मे पूजी जाती हैं। झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में इस बाबत मां जानकी की विशेष रूप से श्रृंगार करके उनकी पूजा अर्चना की गई।
महोत्सव में महिलाओं की काफी भागीदारी देखी गई। मान्यता है कि आज के दिन मां सीता को जो श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पूजा अर्चना करते हैं उसकी मंशा मां अवश्य ही पूरा करती है। इससे पूर्व आज जानकी प्रकोष्ठ की स्वयसेविकाओं के द्वारा आये हुए कुमारी कन्याओं को पैर हाथ धुलाकर कर आलता, टिकुली और काजल से सभी वैष्णों रुपी अवतरित भग्वतियो को सजाया गया। उसके बाद चुनरी एवं पुष्प माला पहनाया गया। कुमारी कन्यांओं के पूजन से पहले आदि शक्ति मां दुर्गा की मिथिला परम्परा के अनुसार पातैर दिया गया। पातैर में प्रसाद रुपी पायष, पचमेर मिष्टान, पांच तरह के फल कमल के पत्ते पर भोग लगाया गया।
[URIS id=8357]

