कैंब्रिज बीएड काॅलेज में कोविड19 को लेकर वेविनार का आयोजन

रांची : कोविड 19 के दौर में जीवन कौशल का विकास विषय पर कैंब्रिज बीएड कॉलेज, बहैया में वेविनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के बीएड व डीएलएड के विद्यार्थियों समेत फैकलटियों व कर्मियों ने भाग लिया। वेविनार के मुख्यवक्ता योगदा सत्संग विद्यालय जगन्नाथपुर के प्रधानाचार्य कृष्णा शुक्ला ने वेविनार में भाग ले रहे विद्यार्थियों को इस महामारी के दौर में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएं, योग के माध्यम से बीमारी से कैसे बचें आदि जानकारियाँ दी।

शुक्ला ने कहा कि हमे कोरोना जैसी महामारी से अभी लंबे समय तक लड़ना है ऐसे में छोटी-छोटी सावधानियां बरत के बीमारी से बचना मुमकिन है। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सहायक प्रधानाध्यापक आनंद नारायण ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डी एल एड विभागाध्यक्ष रेणु ने किया। वेविनार में संस्था के सचिव नवनीत सिंह एवं संयोजक संजीव तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More