Ranchi News: कैम्ब्रिज बीएड कॉलेज में एसआईआर को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

रांची: गुरुवार को कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बाहया में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान रिसोर्स पर्सन के रूप में संस्थान के कोऑर्डिनेटर संजीव तिवारी ने विद्यार्थियों को ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण करने की जानकारी दी। साथ ही, उन्हें इससे जुड़ी अन्य सुविधाओं एवं एसआईआर की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों से इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्लोगन और पोस्टर का भी निर्माण किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार के अलावा सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।




