बच्चों के लिए स्प्रिंग कैंप में ज़ुम्बा सहित मस्ती भरे गेम्स का होगा आयोजन

रांची: राजधानी में रविवार को माहेश्वरी भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान माहेश्वरी महिला समिति ने स्प्रिंग कैंप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि यह स्प्रिंग कैंप बच्चों के लिए 21 से 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय कैंप में बच्चों को गीता श्लोक, सेल्फ डिफेन्स, वैदिक मैथ्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, फायरलेस कुकिंग, ज़ुम्बा, आदि सिखाया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए मस्ती भरे गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कैंप में बच्चों के लिए लज़ीज़ पकवानों की भी व्यवस्था की जायेगी।
इसके अलावे बच्चों के मनोरंजन और प्रोत्साहन के लिए टैटू आर्ट, सेल्फी कार्नर बनाया जाएगा। वहीं, कैंप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस कैंप में 6-13 साल के बच्चे हिस्सा ले सकते है। स्प्रिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए 1000 रूपए का शुल्क रखा गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष विजयश्री साबू, सचिव अनीता साबू, कोषाध्यक्ष संगीता सोमानी, उपाध्यक्ष भारती चितलांगिया, सुमन चितलांगिया, विमला फलोड़, सभा अध्यक्ष शिवशंकर साबू, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, सुमन चितलांगिया आदि उपस्थित रहे।




