मां रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मचा हंगामा, मरीज के परिजन और डॉक्टर आमने-सामने

रांचीः राजधानी रांची में स्थित मां रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Maa Rampyari Super Specialty Hospital) में अफरा-तफरी मच गई. जब सोमवार की अहले सुबह एक मरीज की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों (doctors) पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. पुलिस मौके पर पहुंची है और परिजन को शांत कराया.
बताया जा रहा है कि मरीज का नाम नीरज कुमार था. 15 दिन पहले 20 साल का नीरज सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए मां रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.
परिजन ने कहा कि मरीज की मौत कैसे हुई है यह कोई बताने को तैयार नहीं है. उन्होंने बताया कि कल रात तक सबकुछ ठीक था. सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने आकर बताया कि आपके मरीज की मौत हो गई है. इसके बाद सिस्टर से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
मरीज के परिजन के मुताबिक, उन्होंने मरीज की कंडिशन कब क्रिटिकल हुई और उसकी मौत का क्या कारण है, इस संबंध में कोई भी कुछ बताने से इनकार कर रहा है.


