रांची: टीपीसी के रीजनल कमांडर नीरज भगत का इन दिनों कांग्रेस कार्यालय में आना-जाना देखा जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार, सुबोधकांत सहाय एवं आलमगीर आलम के साथ भी यह उग्रवादी नजर आ रहा है। यह बहुत ही सनसनी एवं गंभीर विषय है। ये बातें नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह ने प्रेस वार्ता में मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाथ आंतकवादियों, उग्रवादियों के साथ है।
कांग्रेस ने इस बात की पुष्टि अपने घोषणा पत्र में कर दी है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी ने जब केरल के वायनाड से पर्चा भरा उस वक्त भी पाकिस्तानी झंडा ही लहराये जा रहे थे। यह बात साबित करती है कि कांग्रेस को देश से कोई मतलब नही है।
लक्ष्मण गिलुआ पर लगे आरोप सही पाये गए तो वे राजनीती से सन्यास ले लेंगे:
लक्ष्मण गिलुआ पर लगे आरोपों के बारे में श्री सिंह ने कहा कि हम सभी नेता है और जनता से जुडे हुए है। लोगों के षादी, विवाह आदी कार्यक्रम में भी जाना आना होते रहता है। ऐसे में लोग आते है फोटो खिंचवाते है जिन्हें मना नहीं किया जा सकता।
लक्ष्मण गिलुआ जी के साथ भी किसी व्यक्ति ने आकर फोटो खिचवाया होगा। ऐसे में जरूरी नहीं की उनका उस व्यक्ति के साथ संबंध ही हो। सीपी सिंह ने कहा कि यदि लक्ष्मण गिलुआ पर लगे आरोप लेस भर भी सही पाया गया तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे।
गणेश गंझु के प्रश्न पर बचते दिखे सीपी सिंह:
सीपी सिंह से जब सिमरिया विधायक गणेश गंजु के विषय पर जब प्रश्न पुछा गया तो वे इससे बचते दिखे। उन्होंने मीडिया पर ही सवाल खडा कर दिया कि गणेश गंजु उग्रवादी है इसका साक्ष्य कहां है, साक्ष्य लेकर आइये।