Ranchi News: कैंब्रिज बीएड कॉलेज में सत्र 2026-28 के प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, अनगड़ा में सोमवार को बीएड सत्र 2026-28 में नवनामांकित प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरस्वती वंदना व मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
इस दौरान संस्थान के प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने प्रशिक्षु विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के नियम, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली व प्रशिक्षण आदि के बारे में बताया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कोऑर्डिनेटर संजीव तिवारी, डॉ. सत्येश कुमार सिंह, विकास कुमार विक्की आदि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


