रांची उपायुक्त वरुण रंजन ने किया मतदान, जनता से की वोट करने की अपील

उपायुक्त ने रांची वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मतदान करें. उन्होंने कहा कि शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों में मतदान जारी रहेगा, इससे पहले बूथ पर पहुंचकर अपना वोट अवश्य करें.

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची वरुण रंजन ने रेड क्रॉस सोसाइटी, मोरहाबादी स्थित बूथ पर अपना मतदान किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने रांची के मतदाताओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में मतदान करने की अपील की. उन्होंने बताया कि भारी संख्या में लोग सुबह से ही मतदान के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि शाम 5:00 बजे तक मतदान केंद्रों में मतदान जारी रहेगा, इससे पहले बूथ पर पहुंचकर अपना वोट अवश्य करें.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More