रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया

रांची: हर साल 8 नवंबर को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियोलॉजी के उस मूल्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, जो सुरक्षित रोगी देखभाल में योगदान देता है, और स्वास्थ्य देखभाल की निरंतरता में महत्वपूर्ण भूमिका रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोग्राफर की सार्वजनिक समझ में निरंतर सुधार करता है।

विदित हो कि मनुष्य भगवान की सबसे खूबसूरत देन में से एक है। मनुष्य ही एकमात्र धरती पर ऐसा प्राणी है जिसमें सोचने और समझने की बहुत अच्छी ताकत होती है। हम सभी मनुष्यों का शरीर एक प्रकार से मशीन की तरह ही होता है। जैसे मशीन में समय- समय पर ब्रेक लग जाता है ठीक उसी प्रकार मनुष्य का शरीर भी अनेक प्रकार की बीमारी से जकड़ जाता है।

ऐसा हो ही नहीं सकता है कि कोई इंसान अपने पूरे जीवनकाल में एकदम स्वस्थ रहे। बहुत साल पहले दुनिया में ऐसी कई बीमारियाँ थी जो लाइलाज समझी जाती थी। पर विज्ञान ने इस जगत में खूब सारी सुविधाएं लाकर क्रांति ला दी। सच में, विज्ञान ने खूब प्रगति की है। यह रोगों, बीमारियों और स्थितियों के निदान और उपचार में मदद करता है।

आज इसी उपलक्ष में वाईबीएन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वीसी वाईबीएन विश्वविद्यालय प्रो०डॉ एसपी यादव, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ श्रीरमन दुबे, परीक्षा नियंत्रक डॉ चंद्रजीत कुमार, डॉ पापु कुमार, पिए टू वीसी धर्मेंद्र कुमार एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे। मौके पर वीसी वाईबीएन विश्वविद्यालय प्रो०डॉ एसपी यादव ने केक काटा एवं सभी को बधाई दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More