रांची पुलिस की अपील, थाना में अतिशीघ्र जमा करायें लाइसेंसी हथियार

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, रांची पुलिस स्वतंत्र निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त विधानसभा चुनाव 2024 के समापन हेतु कृत संकल्पित है.

रांची: विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण हो इसके लेकर रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबध में निर्देश जारी किया है. निर्देश में कहा गया है कि रांची पुलिस स्वतंत्र निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त विधानसभा चुनाव 2024 के समापन हेतु कृत संकल्पित है. रांची पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जिनका शस्त्र अनुज्ञप्ति (Arms License) किसी दूसरे जिला अथवा किसी अन्य राज्य से निर्गत किया गया हो, यथाशीघ्र रांची जिला अन्तर्गत अपने स्थानीय थाना में शस्त्र अनुज्ञप्ति की प्रविष्टि (Entry) करवाते हुए थाना में अपना शस्त्र जमा करायें. कृपया उपरोक्त उल्लेखित प्रकृति के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी उक्त अपील को बाध्यकारी समझें. स्वतंत्र, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण विधानसभा चुनाव 2024 सम्पन्न कराने हेतु आप सभी का सहयोग अपेक्षित है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More