Ranchi News: पतरा गोंदा में मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन
-1024x614.jpg)
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति प्रेरित करना है.
रांची: आज पतरा गोंदा में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजसेवी डॉ. दीपक गुप्ता के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, बिवेक कुमार सुमन के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. अभियान में मुख्य रूप से सुंडील पंचायत की उप मुखिया नमिता देवी और आंगनबाड़ी सेविका सुमन देवी की उपस्थिति रही.
एक वोट, हमारे भविष्य की दिशा तय करता है
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति प्रेरित करना है. आपका एक वोट, हमारे भविष्य की दिशा तय करता है.


