Ranchi News: हरमू फ्लाइओवर का जल्द बनेगा डीपीआर, कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया शुरू

पहली बार किसी ने भी टेंडर में हिस्सा नहीं लिया. दूसरी बार एक ही कंपनी आयी. ऐसे में कंपनी को काम नहीं दिया गया. 

रांची: हरमू फ्लाइओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की खबर सामने आयी है. इसके लिए कंसल्टेंट का चयन जल्द किया जायेगा. इसके बाद डीपीआर बनेगा. फ्लाइओवर का डीपीआर बनाने के लिए दो बार कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया की गयी. दोनों बार टेंडर निकला. पहली बार किसी ने भी टेंडर में हिस्सा नहीं लिया. दूसरी बार एक ही कंपनी आयी. ऐसे में कंपनी को काम नहीं दिया गया. 

जानकारी के मुताबिक अभी फिर से टेंडर जारी किया गया है. इस बार फिर टेंडर फाइनल कर कंसल्टेंट को काम दिया जायेगा. इंजीनियरों ने बताया कि हरमू नदी के ऊपर से फ्लाइओवर निर्माण कराने की योजना है. ऐसे में हरमू नदी के ऊपर ही ऊपर कडरू में रेडिशन ब्लू के पास तक का डीपीआर तैयार कराया जायेगा.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More