Ranchi News: RSP प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह 22 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

निपु सिंह ने कहा, नामांकन के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे .
रांची: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह समाजसेवी निपु सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी से हटिया विधानसभा का नामांकन 22 अक्टूबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे करेंगे. निपु सिंह ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल और प्राइवेट स्कूल के लूट से तबाह होकर और नशा, अपराध और भ्रष्टाचार से तंग आकर और महिलाओं, युवाओं और सहारा इंडिया का निवेशकों के कहने पर मैं चुनाव मैदान में उतर रहा हूं. उन्होंने कहा कि नामांकन के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे .

