Ranchi News: राजधानी रांची में सोने के भाव में भारी गिरावट, चांदी रहा स्थिर

रांची के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी गिरावट आया है, जबकि चांदी स्थिर रहा. रांची के लोग सस्ते भाव में जेवर बना सकते हैं. सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में और चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है.

रांची: राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 72,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 75,810 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी की कीमत 99,990 रुपए प्रति किलो है.

सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. प्रति किलो चांदी की कीमत में आज कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. आज चांदी 99,990 रुपए प्रति किलो के भाव से बेची जाएगी, जो कल (मंगलवार) शाम तक भी यही रेट थी.

सोना हुआ सस्ता 

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है. कल शाम 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 72,650 रुपए में बिका था, जबकि आज इसकी कीमत 72,200 रुपए दर्ज की गई है, यानी 450 रुपए की गिरावट आई है. वहीं, मंगलवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 76,280 रुपए में बिका था, और आज इसका भाव 75,810 रुपए तय किया गया है, यानी 470 रुपए की गिरावट आई है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More