Ranchi News: राज्यपाल से मिले रांची डीसी, शहर की विधि-व्यवस्था से कराया अवगत

राजभवन में बातचीत के दौरान राज्यपाल ने शहर की विधि व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर उपायुक्त से जानकारी ली.

रांची: नवनियुक्त रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाक़ात की. राजभवन में बातचीत के दौरान राज्यपाल ने शहर की विधि व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर उपायुक्त से जानकारी ली. राज्यपाल संतोष गंगवार से हुई मुलाक़ात के संबंध में रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरें भी साझा की हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि आज महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की.
   

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More