Ranchi News: रांची डीसी वरुण रंजन ने पंडरा स्थित मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का उपायुक्त ने दिए निर्देश.

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह के पुरे परिसर का अवलोकन करते हुए यहाँ के तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यहाँ तमाम व्यवस्था को दुरस्त करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया.

मतगणना के वक्त तमाम व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा निरीक्षण के क्रम में स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के रख-रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मतगणना केंद्र का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों, चुनाव में तैनात कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया.

पुरे परिसर की विशेष साफ-सफाई का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा पुरे परिसर के अवलोकन क्रम में कहा की पुरे परिसर की साफ-सफाई विशेष रूप से करें, स्वच्छ वातावरण में मतगणना का कार्य हो इसके लिए जल्द से जल्द साफ-सफाई का कार्य शुरु कर दे. यह सुनिश्चित हो की मतगणना क्रम में पुरे परिसर में गंदगी नही रहें एवं उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बिल्डिंग का रंग-रोगन भी करा दे.

ये रहे मौजूद

इस दौरान सभी अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, राजेश्वर नाथ आलोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, बिवेक कुमार सुमन, सभी निर्वाची पदाधिकारी, EVM  नोडल पदाधिकारी और सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More