Ranchi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिला NSUI का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन  

कई वर्षों से सीनेट और सिंडिकेट के सदस्यों का गठन नही हुआ है. महागठबंधन की सरकार होने के बाद NSUI के लोगों को एक उम्मीद है कि इस सरकार में उन्हें जगज मिलेगी और छात्रों के मुद्दों को उठा कर उसका निवारण करेंगे. 

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन NSUI की राष्ट्रीय संयोजक आरुषी वंदना के नेतृव में NSUI प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो को रांची यूनिवर्सिटी समेत राज्य के चार विश्वविद्यालयों में सीनेट और सिंडिकेट के सदस्यों का गठन करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. विदित हो कि कई वर्षों से सीनेट और सिंडिकेट के सदस्यों का गठन नही हुआ है. महागठबंधन की सरकार होने के बाद NSUI के लोगों को एक उम्मीद है कि इस सरकार में उन्हें जगज मिलेगी और छात्रों के मुद्दों को उठा कर उसका निवारण करेंगे. 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव ने कहा कि NSUI कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है. वो पूरा प्रयास करेंगे कि NSUI के लोगों को आगे आने का मौका मिले और सीनेट सिंडिकेट में जगह मिले. मौके पर राष्ट्रीय संयोजक आरुषी वंदना, प्रदेश अध्यक्ष विनय ओरांव, एव प्रदेश के तमाम पदाधिकारी गण मजूद थे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More