Ranchi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य मनोनीत
-1024x614.jpg)
रांची: मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय), झारखंड सरकार के प्रधान सचिव वंदना दादेल ने राज्यपाल के आदेश उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. इनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है.
विदित हो कि राज्य के संतुलित विकास की संभावनाएँ तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास योजनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा यह झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है. जिसमें अध्यक्ष, पाँच सदस्य, दो विशेष आमंत्रित सदस्य एवं एक आमंत्रित सदस्य थे.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनयन किए जाने पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उराँव, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु, धीरज प्रसाद साहू, अभिलाष साहू, सतीश पौल मुजनी, राकेश सिन्हा,रमा खलखो, सुल्तान अहमद खान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, मदन मोहन शर्मा,राजन वर्मा लाल किशोर नाथ शाहदेव,संजय पांडे, सोनल शान्ति, रमा खलखो, अशोक चौधरी गजेंद्र सिंह, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, आदित्य विक्रम जायसवाल, सत्य नारायण सिंह अरुण शाहु इत्यादि ने बधाई दी.


