Ranchi News: दो अक्टूबर को झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, सीएचपी का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

दो अक्टूबर को सीसीएल के कोनार एवं कारो परियोजना में बनने वाले सीएचपी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ऑनलाइन शिलान्यास होने वाला है. इसको लेकर सीसीएल के डीटी सतीश कुमार झा ने कोनार परियोजना का मंगलवार को निरीक्षण किया.

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बीएंडके एरिया अंतर्गत कोनार एवं कारो परियोजना में बनने वाले कोल हैंडलिंग प्लांट ( सीएचपी) का ऑनलाइन शिलान्यास 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. उस दिन प्रधानमंत्री का झारखंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है.

सीसीएल के डीटी (पीएंडपी) सतीश कुमार झा ने मंगलवार को खासमहल कोनार परियोजना का  निरीक्षण किया. उन्होंने कोनार परियोजना के लिए बरवाबेड़ा गांव के पास बननेवाले सीएचपी के प्रारंभिक कार्यों को देखा और कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More