Ranchi News: उपायुक्त, एसएसपी व एसडीओ ने झारखंड-बंगाल बॉर्डर का किया औचक निरीक्षण

झारखंड विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर रांची DC वरुण रंजन, SSP चन्दन कुमार सिन्हा और सदर SDO उत्कर्ष कुमार ने झारखंड-बंगाल बॉर्डर का निरीक्षण किया.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर रांची उपायुक्त वरुण रंजन, एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा और एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार ने झारखंड-बंगाल बॉर्डर का निरीक्षण किया. तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार की देर रात झारखण्ड-बंगाल बॉर्डर पर स्थित मुरी और दुलमी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिये. 

इस दौरान अवैध हथियारों की आवाजाही, गोला बारूद, शराब व नगदी की धर-पकड़ के लिए चेकपोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. बता दें कि झारखंड की सभी 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान की तिथि निर्धारित की गई है और मतगणना  23 नवंबर को होनी है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More