Ranchi News: चुनाव से पहले बिरसा कारा में छापेमारी, तीन घंटे तक चली रेड

करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी में छापेमारी टीम को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (सदर), कार्यपालक दंडाधिकारी (रांची), थाना प्रभारी (सदर), थाना प्रभारी खेलगांव के अलावा 12 एसआई और पुलिस बल शामिल थे.

रांची: होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सिटी एसपी और सदर एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी मंगलवार की देर रात को की गयी. छापेमारी में हर वार्ड और सेल की जांच की गयी. हालांकि जेल से किसी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है. बताया गया कि छापेमारी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गयी. 

करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी में छापेमारी टीम को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (सदर), कार्यपालक दंडाधिकारी (रांची), थाना प्रभारी (सदर), थाना प्रभारी खेलगांव के अलावा 12 एसआई और पुलिस बल शामिल थे.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More