Ranchi News: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की जिला अनुकम्पा समिति की बैठक 

अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा प्रदान किए जाने के निमित्त सामान्य/ उग्रवादी हिंसा में मृत के आश्रित से संबंधित जिला अनुकम्पा समिति की बैठक हुई. 

रांची: उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला अनुकम्पा समिति रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज गुरुवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अनुकम्पा समिति के आधार पर नियुक्ति सम्बंधित बैठक आयोजित की गई. बैठक में सामान्य/ उग्रवादी हिंसा में मृत के आश्रित से संबंधित जिला अनुकम्पा समिति की समीक्षा कि गई. बैठक में, परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए. रांची, संजय कुमार भगत, डी.एस.पी. शहर रांची, जिला स्थापना उप-समाहर्ता रांची, ज्योति वंदना कुजूर, सर्जेन्ट मेजर, एवं सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे.

इन प्रस्तावों में नियुक्ति की अनुशंसा की गई

(1) उग्रवादी घटना में मृत आश्रितों के मामले में कुल-01 नियुक्ति की सहमति प्रदान की गई.

(2) जिला अनुकम्पा समिति सामान्य में कुल- 04 की नियुक्ति की सहमति प्रदान की गई.

उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला अनुकम्पा समिति रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कुछ मामलों में सम्बंधित कार्यालय प्रधानों से प्रतिवेदन की मांग गई.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More