Ranchi News: शहादत दिवस पर याद किये गये लांस नायक अल्बर्ट एक्का, एनसीसी कैडेट्स ने दी श्रद्धांजलि

अल्बर्ट एक्का चौक पर शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के सम्मान में रीथ लेइंग और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 100 एनसीसी कैडेट मौजूद थे. 

रांची: परमवीर चक्र विजेता और लांस नायक अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर संत जेवियर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें याद किया. इस अवसर पर मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का के सम्मान में रीथ लेइंग और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 100 एनसीसी कैडेट मौजूद थे. एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और उपस्थिति में कार्यक्रम सफल हुआ. 

बता दें कि ऑपरेशन हिलटॉप के दौरान 3 दिसंबर 1971 को अल्बर्ट एक्का की कार्रवाई ने दुश्मन के ठिकाने पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस बहादुरी और बलिदान के लिए उन्हें भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र मिला था.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More