Ranchi News: संत जेवियर्स कॉलेज में कल से लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी, तैयारी पूरी

रांची के संत जेवियर्स कॉलेज मे तीन दिनों तक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है. प्रदर्शनी में कई राज्यों के प्रतिष्ठित पुस्तक प्रकाशक भी प्रदर्शनी में हिस्सा लेगे. संत जेवियर्स कॉलेज के सभी छात्र प्रदर्शनी मे भाग ले सकते है.
रांची: संत जेवियर्स कॉलेज में चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 26 से 28 सितंबर तक पुस्तक प्रदर्शनी लगायी जा रही है. जिसे लोहिया बुक्स इंटरनेशनल और लोहिया ग्रंथालय, रांची के विशेष सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है. इस तीन ई-डीआरएम – तीन दिवसीय मेगा इवेंट में दिल्ली, कोलकाता, जयपुर और मुंबई आदि से प्रतिष्ठित पुस्तक प्रकाशक भी हिस्सा लेंगे. संत जेवियर्स कॉलेज के सभी छात्र प्रदर्शनी में भाग ले सकते हैं. कॉलेज मे पुस्तक प्रदर्शनी को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है.

