Ranchi News: मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्यपाल से की मुलाकात

मुख्य सचिव ने राजभवन में मुलाकात के दौरान राज्यपाल को राज्य में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया. बातचीत के क्रम में राज्यपाल ने मुख्य सचिव को योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया.
रांची: झारखंड की नव नियुक्त मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. मुख्य सचिव ने राजभवन में मुलाकात के दौरान राज्यपाल को राज्य में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया. बातचीत के क्रम में राज्यपाल ने मुख्य सचिव को योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव अलका तिवारी की राज्यपाल के साथ यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी.


