Ranchi News: 27 सितंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय
-1024x614.jpg)
विधानसभा चुनाव की घोषणा पूर्व होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई अहम और जनता को लुभाने वाले फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद लगायी जा रही है.
रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी. बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग में शाम 4 बजे से होगी. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
विधानसभा चुनाव घोषणा के पूर्व दो या तीन कैबिनेट बैठक ही संभावित है. विधानसभा चुनाव की घोषणा पूर्व होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई अहम और जनता को लुभाने वाले फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद लगायी जा रही है.


