Ranchi News: डीपीएस के विद्यार्थियों का रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड 2024 में शानदार प्रदर्शन
-1024x614.jpg)
रांची: अपनी आसाधारण गणितीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड 2024 में शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किय है. विद्यालय के पाँच विद्यार्थियों, नमन मोदी (कक्षा XII), रुद्रांश रंजन (कक्षा IX), पायल (कक्षा XI), पार्थ शरण (कक्षा XI) और आदित्य प्रताप (कक्षा XI) ने अपने असाधारण गणितीय कौशल और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल किया है.
यह सभी छात्र इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आईएनएमओ) 2024 में अपनी गणितीय प्रतिभा दिखाने के लिए चयनित हो चुके हैं. इसी के साथ ही, विद्यालय के नौ छात्रों ने आरएमओ कट-ऑफ अंक हासिल किए, जो प्रतिभा को निखारने में विद्यालय के लगातार प्रयासों को दर्शाता है. कटऑफ तक पहुंचने वाले छात्र नमन मोदी, रुद्रांश रंजन, पायल, पार्थ शरण, आदित्य प्रताप, तविश वत्स, ओजस कुमार, शुभम झा और अभिनव दुबे हैं.
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. झा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की एवं सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. मुझे विश्वास है कि वे आगामी इंडियन नेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (आईएनएमओ) 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जारी रखेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे”.


