Ranchi News: आड्रे हाउस में प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रांची: पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार एवं मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, रांची) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप सहायक समाहर्ता आदित्य पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि परियोजना पदाधिकारी डॉ. ऋतू राज, शिक्षाविद कमल बोस उपस्थित रहे. कार्यक्रम में प्रमंडल के पांच जिला जिसमे रांची, गुमला, खूँटी, लोहरदगा, सिमडेगा के जिला स्तर युवा उत्सव पर प्रथम विजेताओं ने भाग लिया.
प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम मे भाषण प्रतियोगिता में लोहरदगा की राधिका कुमारी, कहानी लेखन में रांची की शिवम् कुमार प्रजापति, विज्ञान मेला मे सिमडेगा जिला की टीम, सामूहिक लोकगीत में राँची की निशा रानी समूह, एकल गीत में राँची का अजय महतो, कविता लेखन में गुमला की दीपिका कुमारी, एकल नृत्य में खूँटी का मनीष अलोक, समूह नृत्य खूँटी की संतज जोसफ कॉलेज और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता गुमला से तुषार पांडे रहे. सभी प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को मेडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं सभी निर्णायक मंडली के सदस्यो को सम्मानित किया गया. इसमें विजेताओं को राज्य स्तर पर जाने का मौका मिलेगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, वीवाईएफ चेयरमैन गौरव अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक कौशल किशोर, पर्यटन विशेषज्ञ रौशन, जिला खेल समन्वयक आशीष बनर्जी, मुकेश, कुश आदि अन्य लोग ने भूमिका निभाई.


